न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: देहरादून की अंतिम मतदाता सूची जारी, SIR के बाद 3,992 वोटर बढ़े—11.94 लाख पहुंचा आंकड़ा! BIG BREAKING:: पंतनगर किसान मेले में भगवानपुर का जलवा! राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भाजपा नेता अनिल चौधरी को किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर BIG BREAKING:: “घर बुलाया ‘सुलह’ के बहाने, तमंचे से कर दिया काम तमाम! आदित्य राणा हत्याकांड में तीनों हत्याभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े” BIG BREAKING:: हरियाणा के युवाओं ने देखा उत्तराखण्ड का विकास मॉडल, बोले—देवभूमि की खूबसूरती के साथ कनेक्टिविटी, पर्यटन और होम-स्टे ने किया प्रभावित BIG BREAKING:: एसआईआर के बाद उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.59 लाख मतदाताओं के नाम दर्ज—छूटे नामों को जोड़ने के लिए अब चलेगा विशेष अभियान! BIG BREAKING:: सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार! SDRF बनी ‘देवदूत’, दुर्गम खाई में उतरकर तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: “घर बुलाया ‘सुलह’ के बहाने, तमंचे से कर दिया काम तमाम! आदित्य राणा हत्याकांड में तीनों हत्याभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े”

BIG BREAKING:: “घर बुलाया ‘सुलह’ के बहाने, तमंचे से कर दिया काम तमाम! आदित्य राणा हत्याकांड में तीनों हत्याभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े”

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर। कोतवाली पुलिस की टीम ने तीन हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।पुलिस ने बताया है कि 1 अक्टूबर को सागर पुत्र रविन्द्र राणा निवासी भगवानपुर कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार की लिखित तहरीर दी कि 1.अनिल शर्मा पुत्र रामपाल 2.राहुल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा 3.रोहित शर्मा उर्फ लक्की पुत्र अनिल शर्मा, निवासीगण प्रताप कॉलोनी भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा मिलकर वादी के भाई आदित्य उर्फ आदि राणा को अपने घर पर बुलाकर आदित्य उर्फ आदि राणा पर देशी तमंचे से फायर कर हत्या करने के सम्बन्ध में कोतवाली भगवानपुर पर अभियोग दर्ज किया गया ।

विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक का आरोपितों से विवाद चल रहा था तथा विवाद के निस्तारण के उद्देश्य से आरोपितों द्वारा मृतक को अपने घर बुलाया गया, जहां घटना को एक राय होकर अंजाम दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर द्वारा 04 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया, इसके साथ ही संभावित मार्गों पर लगातार निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस टीमों के लगातार प्रयास, तकनीकी साक्ष्यों एवं मजबूत सूचना तंत्र के परिणामस्वरूप आज मुखबिर की सूचना पर तीनो आरोपितों को इमली रोड टोल प्लाजा के पास से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया ।

ALSO READ  "लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर ठग चुकी लाखों, फर्जी वकील और ब्रांड एंबेसडर बनकर देती थी धोखा"

आरोपितों से संयुक्त रूप से पूछताछ की गई,पूछताछ के दौरान आरोपितों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना के को स्वीकार किया गया। पुलिस टीमों द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त अनिल शर्मा पुत्र रामपाल,राहुल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा,रोहित शर्मा उर्फ लक्की पुत्र अनिल शर्मा निवासीगण प्रताप कॉलोनी, भगवानपुर, जनपद हरिद्वार का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 7 7 0
Users Today : 720
Users Yesterday : 1007
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 7 7 0
Users Today : 720
Users Yesterday : 1007