“तुंगनाथ-चोपता में अचानक बदला मौसम बना आफत, तेज तूफान में फँसे श्रद्धालु-पर्यटक, प्रशासन ने चलाया युद्धस्तर पर रेस्क्यू”
(शहजाद अली हरिद्वार)रूद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में शुक्रवार शाम अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। तेज आँधी, तूफान और प्रतिकूल मौसम के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई यात्रियों और स्थानीय लोगों के फँसने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, राहत एवं बचाव एजेंसियों ने…













