न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » प्रदर्शन » “हरिद्वार में मजदूरों का शक्ति प्रदर्शन: पंकज कुमार और जय प्रकाश पर गुंडा एक्ट से भड़का गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर गरजे यूनियन नेता— “मजदूरों की आवाज दबाने की हर साजिश का होगा बड़ा जवाब”

“हरिद्वार में मजदूरों का शक्ति प्रदर्शन: पंकज कुमार और जय प्रकाश पर गुंडा एक्ट से भड़का गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर गरजे यूनियन नेता— “मजदूरों की आवाज दबाने की हर साजिश का होगा बड़ा जवाब”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा समेत विभिन्न संगठनों ने मजदूर नेताओं पर दर्ज मुकदमों और पंकज कुमार व जय प्रकाश पर लगाए गए गुंडा एक्ट के विरोध में शुक्रवार को रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई।

मोर्चा के संयोजक गोविन्द सिंह ने कहा कि मजदूर नेताओं को निशाना बनाकर आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रहा है और मजदूरों की आवाज दबाने के लिए गुंडा एक्ट जैसी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मजदूर नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में विभिन्न ट्रेड यूनियनों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करना हर नागरिक का अधिकार है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पंकज कुमार और जय प्रकाश पर लगाई गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई तत्काल रोकने तथा सभी मुकदमों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक वापस लौट गए।

ALSO READ  "स्मार्ट मीटर पर बवाल: मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का रानीपुर कोतवाली घेराव, बोले— 'गिरफ्तार करना है तो हम खुद आए हैं, जनता पर जबरन स्मार्ट मीटर नहीं थोपने देंगे'"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 9 0
Users Today : 211
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 9 0
Users Today : 211
Users Yesterday : 522