न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » हड़कंप » “तुंगनाथ-चोपता में अचानक बदला मौसम बना आफत, तेज तूफान में फँसे श्रद्धालु-पर्यटक, प्रशासन ने चलाया युद्धस्तर पर रेस्क्यू”

“तुंगनाथ-चोपता में अचानक बदला मौसम बना आफत, तेज तूफान में फँसे श्रद्धालु-पर्यटक, प्रशासन ने चलाया युद्धस्तर पर रेस्क्यू”

(शहजाद अली हरिद्वार)रूद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में शुक्रवार शाम अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। तेज आँधी, तूफान और प्रतिकूल मौसम के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कई यात्रियों और स्थानीय लोगों के फँसने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, राहत एवं बचाव एजेंसियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र रुद्रप्रयाग को शुक्रवार सायं 04:17 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में अचानक आए तेज तूफान और खराब मौसम के कारण कई लोग रास्तों में फँस गए हैं।

सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल डीडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा 108 एम्बुलेंस सेवा की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया।

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और लगातार बिगड़ते मौसम के बीच राहत एवं बचाव दलों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया।

डीडीआरएफ टीम ने एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर विभागीय वाहन के माध्यम से 108 एम्बुलेंस तक पहुँचाया, जिसके बाद घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ भेजा गया।

इस दर्दनाक घटना में एक यात्री की मौत की सूचना भी सामने आई है, हालांकि प्रशासन द्वारा मृतक की आधिकारिक पुष्टि एवं विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं के चलते तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा। कई यात्री सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। वहीं प्रशासन और रेस्क्यू टीमों की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

ALSO READ  हरिद्वार बस अड्डे पर फिल्मी स्टाइल फायरिंग: हरियाणा पुलिस का दारोगा गोली लगने से घायल, बदमाश अफरातफरी में फरार – शहर में नाकेबंदी, सर्च ऑपरेशन तेज

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने यात्रियों एवं पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

गौरतलब है कि इन दिनों तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। ऐसे में अचानक बदलते मौसम ने एक बार फिर पहाड़ों में सतर्कता और सुरक्षा की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 8 9
Users Today : 210
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 8 9
Users Today : 210
Users Yesterday : 522