न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी
Home » शिविर » “रुद्रपुर में जनसेवा शिविर: 257 लाभार्थियों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ, प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने विकास कार्यों को दी नई रफ्तार”

“रुद्रपुर में जनसेवा शिविर: 257 लाभार्थियों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ, प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने विकास कार्यों को दी नई रफ्तार”

SHAJAD ALI HARIDWAR/रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत मंगलवार को रुद्रपुर नगर निगम सभागार में विशाल जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद प्रभारी मंत्री एवं परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने की।

कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

अपने संबोधन में प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है और उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता तथा ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने भी संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है और जनहित की योजनाएं आम लोगों तक पहुंच रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने 5 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें वार्ड-38 आवास विकास में विभाजन विभीषिका स्मृति पार्क, रुद्रा वेंडिंग जोन फेस-2 का विकास, मुख्य बाजार बाटा चौक पर घंटाघर, कलेक्ट्रेट परिसर में वर्षा जल संचयन परियोजना, लंबाखेड़ा में गौसदन निर्माण तथा ट्रांजिट कैंप में नगर निकाय साझा केंद्र जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

ALSO READ  डीपीएस दौलतपुर में मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता का अनोखा प्रयास

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

शिविर में कुल 30 विभागों ने भाग लिया। 258 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 257 लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

समाज कल्याण विभाग ने 10 पेंशन मामलों का निस्तारण किया और 17 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी सहित सहायक उपकरण वितरित किए। पूर्ति विभाग ने दो राशन कार्ड जारी किए, जबकि जिला उद्योग केंद्र ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के एक लाभार्थी को सहायता प्रदान की।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने सात महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की तथा छह गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई। स्वास्थ्य, आयुष और होम्योपैथी विभागों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया, जबकि पशुपालन विभाग ने दवाइयों का वितरण किया।

नगर निगम रुद्रपुर के स्टॉल पर जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आधार अपडेट, जन्म प्रमाण-पत्र, पोषण अभियान के तहत लाभ वितरण, 100 पौधों का वितरण, नमस्ते योजना के तहत किट वितरण और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सहायता उपलब्ध कराई गई। विद्युत विभाग ने प्राप्त शिकायत का मौके पर ही समाधान किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर निगम परिसर में पौधरोपण किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, भारत भूषण चुघ, अमित नारंग, अनिल चौहान, धीरेन्द्र मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, जितेन्द्र गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, अधिशासी अभियंता सिंचाई बी.एस. डांगी, खंड विकास अधिकारी आसित आनंद, विभिन्न पार्षद, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 4 2
Users Today : 798
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 4 2
Users Today : 798
Users Yesterday : 747