न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में प्लास्टिक के काले कारोबार पर सबसे बड़ा वार! 5,000 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त, गोदाम संचालक पर ₹1 लाख का तगड़ा चालान”

“हरिद्वार में प्लास्टिक के काले कारोबार पर सबसे बड़ा वार! 5,000 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त, गोदाम संचालक पर ₹1 लाख का तगड़ा चालान”

SHAJAD ALI HARIDWAR/हरिद्वार। हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने खड़खड़ी स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर करीब 5,000 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त की। कार्रवाई के दौरान गोदाम संचालक नानक चंद पर ₹1 लाख का चालान भी किया गया।नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि घाट क्षेत्र और आसपास के इलाकों में छोटे विक्रेताओं को खड़खड़ी स्थित इस गोदाम से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की आपूर्ति की जा रही है। यही प्लास्टिक गंगा स्नान, पर्व स्नान और अन्य आयोजनों के दौरान पर्यावरण प्रदूषण और कचरे का प्रमुख कारण बनती थी।सूचनाओं के आधार पर नगर निगम ने गोदाम पर निगरानी रखी हुई थी। पुख्ता जानकारी मिलने पर मंगलवार को नगर निगम, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बैरागी धर्मशाला के सामने स्थित गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद की, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

यह कार्रवाई नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में की गई। नगर निगम ने कहा कि प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।छापेमारी के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, तहसीलदार सचिन कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक नवीन नेगी सहित नगर निगम, तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  "मौत का मांझा बेचने वाला सलाखों के पीछे: हरिद्वार पुलिस की सख्ती, कनखल में छापेमारी कर चाईनीज मांझे के गट्टुओं संग आरोपी गिरफ्तार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522