न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्राम प्रधान नीरज चौहान के चाचा अशोक चौहान का निधन, दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार BIG BREAKING:: हिमालयी विकास को विज्ञान की नई उड़ान! CM धामी ने जारी की ‘विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026’, GEP से खुलेगा प्राकृतिक संपदा की असली कीमत का रास्ता BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा
Home » कार्यवाही » “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान की बड़ी सफलता: देहरादून पुलिस ने ढालीपुर पुल से 31 किलो डोडा पाउडर के साथ तस्कर को धर दबोचा”

“ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान की बड़ी सफलता: देहरादून पुलिस ने ढालीपुर पुल से 31 किलो डोडा पाउडर के साथ तस्कर को धर दबोचा”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून: “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत देहरादून पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विकासनगर क्षेत्र के ढालीपुर पुल के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 31.440 किलोग्राम अवैध डोडा पाउडर बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग ₹2 लाख बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस सतर्कता के साथ लगातार अभियान चला रही है।

देहरादून पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और किसी भी हालत में नशा तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता से भी अपील की गई है कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ALSO READ  "वायरल लाठी-डंडा कांड में हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: पहले 3, अब दूसरे पक्ष के 3 आरोपी भी गिरफ्तार, SSP के सख्त निर्देश पर रानीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 7 4 7
Users Today : 564
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 7 4 7
Users Today : 564
Users Yesterday : 1573