न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » शिविर » डीपीएस दौलतपुर में मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता का अनोखा प्रयास

डीपीएस दौलतपुर में मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता का अनोखा प्रयास

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। डी.पी.एस. दौलतपुर में मुस्कान फ़ाउंडेशन ट्रस्ट, हरिद्वार के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्रीमती नेहा मलिक सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य की जाँच करना तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी प्रदान करना था।
शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया। मुस्कान फ़ाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़े विशेषज्ञ डॉ. अर्चना (शारीरिक परीक्षण), डॉ. शैंकी, डॉ. गार्गी और डॉ. आदित्य चौधरी (दंत चिकित्सक), डॉ. पुष्पेंद्र और डॉ. अंकित (आँखों की जांच) और नर्सों की टीम ने सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें बच्चों की ऊँचाई, वज़न, दृष्टि, दाँतों तथा सामान्य स्वास्थ्य की जाँच शामिल रही। डॉक्टरों ने बच्चों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर उपयोगी सुझाव दिए। जिन विद्यार्थियों में किसी प्रकार की समस्या पाई गई, उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी सलाह भी दी गई। यह स्वास्थ्य जाँच शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। इससे बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी और अभिभावकों को भी समय रहते आवश्यक जानकारी प्राप्त हुई। विद्यालय प्रशासन ने मुस्कान फ़ाउंडेशन ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

ALSO READ  "सरकार खुद पहुंची जनता के द्वार! नारसन सेवा पखवाड़ा शिविर में उमड़ी भीड़, 264 लोगों ने ली योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को मौके पर मिला लाभ"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 8
Users Today : 25
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 8
Users Today : 25
Users Yesterday : 728