“हरिद्वार से ‘हिलांस’ की ऐतिहासिक शुरुआत: अब महिलाओं के हाथों से सीधे बाजार तक पहुंचेगा उत्तराखंड का गौरव!”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। धार्मिक एवं पर्यटन नगरी हरिद्वार में शुक्रवार को ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के सहयोग से प्रदेश का पहला ‘हिलांस’ रिटेल आउटलेट प्रारंभ…













