“चम्पावत पुलिस के तीन कर्मठ अधिकारियों को सम्मानपूर्ण विदाई, एसपी रेखा यादव ने किया सम्मानित”
(शहजाद अली हरिद्वार)चम्पावत। चम्पावत पुलिस लाइन में मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे तीन पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। आयोजित गरिमामयी समारोह में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने निरीक्षक जितेन्द्र सिंह गर्ब्याल, निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह और अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण चन्द को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल…













