“कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! 216 ढाबों पर छापेमारी, बिना लाइसेंस मिले 8 संचालकों को नोटिस”
(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार कांवड़ मेले के दौरान आमजन एवं श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपदभर में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। चंडीदेवी मंदिर से चिड़ियापुर तक सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन…













