न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! पनीर से लेकर होटल-गोदाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 सैंपल लिए और 5 प्रतिष्ठानों पर मुकदमे BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि” BIG BREAKING:: हल्द्वानी में गूंजा वीरों के सम्मान का संदेश: CM धामी बोले—“सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है”, पूर्व सैनिकों-वीरांगनाओं पर बरसा सम्मान BIG BREAKING:: पंत जयंती पर हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, DM मयूर दीक्षित ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन BIG BREAKING:: -2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव का ‘एक्शन मोड’! हरिद्वार में निर्माण स्थलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो हर काम BIG BREAKING:: पुराना ऑडियो निकला तो फाइलों में मची खलबली! सवाल पूछने वाले पर दबाव क्यों—कलियर में ‘ऑडियो बनाम फाइल’ का चटपटा खेल, जांच हुई तो खुलेगा असली राज!
Home » निर्देश » Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी कसा शिकंजा—अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी कसा शिकंजा—अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। सैनिक सम्मेलन के उपरांत गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह जून की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता एसएसपी नवनीत सिंह ने की। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।इस दौरान एसएसपी ने बीते माह जनपद में घटित विभिन्न अपराधों का शीर्षकवार डाटा एनालाइज करते हुए थाना स्तर पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। कुछ थाना प्रभारियों को प्रदर्शन में सुधार लाने और रिकवरी रेट बेहतर करने के निर्देश दिए गए।एसएसपी ने नशा तस्करी, वाहन चोरी, हुड़दंग सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ और अधिक सक्रियता से कार्रवाई करने को कहा। साथ ही मुख्यालय स्तर से संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत की जा रही कार्रवाई की सराहना करते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए।बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। एसएसपी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं का फीडबैक लेते हुए बेहतर प्रबंधन के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने कांवड़ मेले के लिए खरीदी गई सामग्री की जानकारी लेते हुए टेंट, बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।इसके अलावा अन्य जनपदों से प्राप्त पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल के व्यवस्थापन पर भी मंथन किया गया। एसएसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा हरिद्वार के साथ-साथ प्रदेश पुलिस के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है और सभी विभागों के समन्वय से इसे सफल बनाया जाएगा।

Share This
ALSO READ  रात्रि में उड़ते ड्रोन को लेकर हरिद्वार में फैलाई जा रही अफवाहों पर SSP की सख्ती, भय फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 5 5
Users Today : 293
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 5 5
Users Today : 293
Users Yesterday : 611