न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! पनीर से लेकर होटल-गोदाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 सैंपल लिए और 5 प्रतिष्ठानों पर मुकदमे BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि” BIG BREAKING:: हल्द्वानी में गूंजा वीरों के सम्मान का संदेश: CM धामी बोले—“सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है”, पूर्व सैनिकों-वीरांगनाओं पर बरसा सम्मान BIG BREAKING:: पंत जयंती पर हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, DM मयूर दीक्षित ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन BIG BREAKING:: -2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव का ‘एक्शन मोड’! हरिद्वार में निर्माण स्थलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो हर काम BIG BREAKING:: पुराना ऑडियो निकला तो फाइलों में मची खलबली! सवाल पूछने वाले पर दबाव क्यों—कलियर में ‘ऑडियो बनाम फाइल’ का चटपटा खेल, जांच हुई तो खुलेगा असली राज!
Home » एक्शन » Dehradun:”यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन! सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार, परीक्षा से पहले WhatsApp ग्रुप में भेजे थे सवाल”

Dehradun:”यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन! सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार, परीक्षा से पहले WhatsApp ग्रुप में भेजे थे सवाल”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा के पेपर लीक मामले में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने परीक्षा से पहले छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप और आंतरिक पोर्टल के माध्यम से परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए थे। बाद में इन प्रश्नों का वास्तविक प्रश्नपत्र से काफी हद तक मिलान पाया गया।

जानकारी के मुताबिक, परीक्षा संपन्न होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को एक ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें आरोप लगाया गया कि तीन जुलाई को सहायक प्रोफेसर ने छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा से संबंधित प्रश्न साझा किए थे। आठ जुलाई को परीक्षा होने के बाद जब इन प्रश्नों का वास्तविक प्रश्नपत्र से मिलान किया गया तो कई प्रश्नों में समानता सामने आई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर आंतरिक जांच कराई गई। जांच समिति की रिपोर्ट में आरोपी द्वारा परीक्षा से पहले प्रश्न साझा किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी को तत्काल सेवा से बर्खास्त कर दिया, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की तहरीर पर प्रेमनगर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 316, 318(4) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दस्तावेजी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामले में कोई अन्य व्यक्ति या संगठित गिरोह शामिल है या नहीं। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है।

Share This
ALSO READ  ''काम नहीं तो वेतन नहीं'— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 2 3
Users Today : 261
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 2 3
Users Today : 261
Users Yesterday : 611