न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » बधाई » “हरिद्वार में विकास तिवारी का बढ़ा कद! थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष बनने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई”

“हरिद्वार में विकास तिवारी का बढ़ा कद! थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष बनने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड, हरिद्वार के निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास तिवारी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती कामिनी सडाना को हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विकास तिवारी और कामिनी सडाना के नेतृत्व में सहकारिता की भावना को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संस्था जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी तथा उपभोक्ताओं और सहकारिता से जुड़े लोगों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेगी।

उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन समाज के हर वर्ग को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। यदि संस्थाएं ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से कार्य करें तो आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलता है।उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे और सहकारिता के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे।

सांसद ने दोनों पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त कियाकि उनके नेतृत्व में थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड हरिद्वार विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा तथा उपभोक्ताओं का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

ALSO READ  "सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्विरोध चुने गए जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लॉक प्रमुखों को दी बधाई, कहा – यह भाजपा संगठन की मजबूती और जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 9
Users Today : 189
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 9
Users Today : 189
Users Yesterday : 861