(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड मास्टर स्पोर्ट्स एसोसिएशन देहरादून द्वारा आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय मास्टर खेल प्रतियोगिता में हरिद्वार पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता 23 से 25 मई तक देहरादून स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार बायपास, राधा स्वामी सत्संग परिसर में आयोजित हुई।विजेता बनने के बाद हरिद्वार पुलिस की टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की।
एसएसपी डोबाल ने टीम को ट्रॉफी जीतने पर बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
हरिद्वार पुलिस की यह उपलब्धि न केवल विभाग के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। इस जीत से जिले में खुशी की लहर है और खिलाड़ियों की मेहनत तथा टीम भावना की सराहना की जा रही है।








































Users Today : 1298
Users Yesterday : 886






