न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी BIG BREAKING:: रुड़की में बांसुरी स्वराज का संगठन को मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं को दिया जनता से निरंतर संवाद का मंत्र! BIG BREAKING:: खेल महाकुम्भ में नैनीताल का डबल धमाका! फुटबॉल के मैदान में दिखा दम, अंडर-14 में अल्मोड़ा और अंडर-19 में पौड़ी को हराकर दोनों खिताबों पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान
Home » बधाई » Big breaking रिंग से कुश्ती तक हरिद्वार पुलिस का जलवा! महिला कांस्टेबलों ने जीते गोल्ड, टीम ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान

Big breaking रिंग से कुश्ती तक हरिद्वार पुलिस का जलवा! महिला कांस्टेबलों ने जीते गोल्ड, टीम ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद उधम सिंह नगर में आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/ वाहिनी पुलिस कुश्ती कलस्टर (बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग व आर्म कुश्ती) प्रतियोगिता 2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए जनपद हरिद्वार पुलिस की टीम ने विभिन्न इवेंट में अपनी दक्षता का परिचय दिया।

ट्रॉफी लेकर पुलिस कार्यालय हरिद्वार पहुंचे टीम के सदस्यों एवं कोचिंग स्टॉफ से मुलाकात करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सभी को प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अभी से तैयारियां पुख्ता करने की नसीहत देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया तथा मौके पर मौजूद प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को टीम के सदस्यों को जरुरी संसाधन मुहैया कराने के निर्देश दिए गए।

विभिन्न इवेंट में जीते गए पदक

महिला कुश्ती-

1-कां. पूजा भट्ट-56 किलो भार वर्ग- प्रथम

2-कां. कविता बुटोला-68 किलो भार वर्ग- प्रथम

3-कां. भारती रावत-72 किलो भार वर्ग- प्रथम

4-कां. रजनी बिष्ट-76 किलो भार वर्ग- प्रथम

आर्म रेस्लिंग-

1-कां. पूजा भट्ट-56 किलो भार वर्ग- प्रथम

2-कां. भारती रावत-70 किलो भार वर्ग- प्रथम

3-कां. कविता बुटोला-70+ किलो भार वर्ग- द्वितीय

4-कां. रजनी बिष्ट-76+ किलो भार वर्ग- द्वितीय

बॉडी बिल्डिंग-

1-कां. पूजा भट्ट-59 किलो भार वर्ग- प्रथम

ALSO READ  ठसका गाँव के ले.ज. अजय कुमार सिंह चौहान बने NSAB के सदस्य, गांव में खुशी की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 1 7 3
Users Today : 525
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 1 7 3
Users Today : 525
Users Yesterday : 836