(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर 24 नवंबर मंगलवार धनौरी स्थित डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाली समरसता संकल्प यात्रा सभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने रैली स्थल का निरीक्षण किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज,पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह,जयपाल चौहान,सौरभ गुप्ता,संजय ठाकुर मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सोनू त्यागी, एमएनए, रुड़की के संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी की जा रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभा का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
गौरतलब है कि 24 नवंबर मंगलवार को धनौरी में आयोजित होने वाली इस सभा के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।










































Users Today : 525
Users Yesterday : 414
