न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 49 शिकायतें दर्ज—28 का मौके पर निस्तारण, अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:: श्रीनगर को विकास की नई उड़ान! धामी ने मेले का किया शुभारंभ, साइंस सिटी से लेकर हेली सेवा और आधुनिक घाटों तक कई बड़ी घोषणाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों की दूसरे जनपदों में रवानगी; विदाई से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: महिला सुरक्षा और सम्मान की गूंज, हरिद्वार में 210 लोगों ने निकाला साइलेंट वॉकथॉन; महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने का संदेश BIG BREAKING:: शादी की खुशियां मातम में बदलीं! 350 मीटर गहरी खाई में समाई ईको, दो की दर्दनाक मौत, छह घायल BIG BREAKING:: “भाजपा-मोदी कहीं नहीं जाने वाले, तीसरी बार भी जनता देगी सत्ता का आशीर्वाद—बांसुरी स्वराज ने विपक्ष को दी चुनौती”
Home » शुभारंभ » BIG BREAKING:: श्रीनगर को विकास की नई उड़ान! धामी ने मेले का किया शुभारंभ, साइंस सिटी से लेकर हेली सेवा और आधुनिक घाटों तक कई बड़ी घोषणाएं

BIG BREAKING:: श्रीनगर को विकास की नई उड़ान! धामी ने मेले का किया शुभारंभ, साइंस सिटी से लेकर हेली सेवा और आधुनिक घाटों तक कई बड़ी घोषणाएं

(शहजाद अली हरिद्वार)श्रीनगर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक ढोल-दमाऊं, पुष्पवर्षा एवं जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक भी पीसा। मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अलकनंदा नदी के तट पर स्थित श्रीनगर का धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से विशेष महत्व है। कमलेश्वर महादेव मंदिर हमारी समृद्ध धार्मिक आस्था और पौराणिक परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। केदारखंड मंदिर माला मिशन, मानसखंड मंदिर माला मिशन तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

ALSO READ  "शिवालिक नगर में विकास को मिली नई रफ्तार: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-2 में 10 पुलियाओं और नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, जलभराव से मिलेगी बड़ी राहत"

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में एक दिसंबर 2026 से वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार एवं नकल माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने के साथ पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पिछले 5 सालों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार विकास और विरासत के संकल्प के साथ उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र में पैरामेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी-चौरास-जाखणी पंपिंग पेयजल योजना पर लगभग 37 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज श्रीनगर में आवासीय बालक छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। नगर में आधुनिक बस स्टैंड एवं पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क के दो लेन चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

ALSO READ  "नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में विकास की ऐतिहासिक पहल: वार्ड-12 के रामधाम, देव नगर और संत कृपाल नगर में सड़क, नाली व पुलिया निर्माण का शुभारंभ, जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या से मिलेगा स्थायी समाधान — अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया विधिवत शुभारंभ"

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य काफी तेजी से हो रहा है। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ पर्यटन एवं स्थानीय आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल श्रीनगर में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में लगभग नौ करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, सड़क एवं नाली निर्माण तथा पार्कों के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। इससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के माध्यम से साइंस सिटी विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने श्रीनगर नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण को स्वीकृति देने की बात भी कही। इसके साथ ही विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग एवं देवप्रयाग में आधुनिक घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण तथा धारी देवी मंदिर के समीप श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक घाट विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आयोजन के लिए सरकारी सहयोग प्रदान करने की भी घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रीनगर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

ALSO READ  "धामी सरकार के 5 साल: हरिद्वार से 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, विकास की नई गाथा का आगाज़"

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव से संबंधित विशेष डाक आवरण तथा शाइनी कृष्ण उनियाल की पुस्तक ‘मां राजराजेश्वरी चालीसा’ का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी रचना बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, महापौर श्रीनगर आरती भंडारी, जिलाधिकारी श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 6 3 0
Users Today : 397
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 6 3 0
Users Today : 397
Users Yesterday : 414