न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “भाजपा-मोदी कहीं नहीं जाने वाले, तीसरी बार भी जनता देगी सत्ता का आशीर्वाद—बांसुरी स्वराज ने विपक्ष को दी चुनौती” BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम BIG BREAKING:: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा संरक्षण का संदेश, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन कर जलीय जैव विविधता बचाने का दिया संकल्प BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान
Home » चुनौती » BIG BREAKING:: “भाजपा-मोदी कहीं नहीं जाने वाले, तीसरी बार भी जनता देगी सत्ता का आशीर्वाद—बांसुरी स्वराज ने विपक्ष को दी चुनौती”

BIG BREAKING:: “भाजपा-मोदी कहीं नहीं जाने वाले, तीसरी बार भी जनता देगी सत्ता का आशीर्वाद—बांसुरी स्वराज ने विपक्ष को दी चुनौती”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज ने प्रदेश कार्यसमिति में शिरकत करते हुए विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला । उन्होंने विश्वास जताया , जनता लगातार तीसरी बार भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर ज़बाब देगी कि भाजपा और मोदी कहीं नहीं जायेंगे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है। वहीं जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे, वे देश की सेवा में निरंतर तत्पर हैं। साथ ही विपक्षी दलों पर लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने वालों को प्रदेश की जागरूक जनता अपने मत के माध्यम से करारा जवाब देगी।

उन्होंने आगे कहा कि देश और उत्तराखंड के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की निरंतरता के लिए जनता मन बना चुकी है। देश की तरह राज्य की जनता भी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाकर विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाएगी। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न बुनियादी ढांचा और विकास कार्यों का अभूतपूर्व बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 6 7
Users Today : 134
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 6 7
Users Today : 134
Users Yesterday : 414