न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती पर धानौरी में सीएम धामी की सभा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा BIG BREAKING:: “शिक्षक खुद बनें नैतिकता की मिसाल, विद्यार्थियों को संस्कार और अनुशासन की राह दिखाएं” — गणेश जोशी BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में ट्रैफिक का महा-एक्शन प्लान! 500 पुलिसकर्मी तैनात, भारी वाहनों की एंट्री बंद और श्रद्धालुओं के लिए रूट-पार्किंग तय BIG BREAKING:: जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 49 शिकायतें दर्ज—28 का मौके पर निस्तारण, अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:: श्रीनगर को विकास की नई उड़ान! धामी ने मेले का किया शुभारंभ, साइंस सिटी से लेकर हेली सेवा और आधुनिक घाटों तक कई बड़ी घोषणाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों की दूसरे जनपदों में रवानगी; विदाई से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं
Home » प्लान » BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में ट्रैफिक का महा-एक्शन प्लान! 500 पुलिसकर्मी तैनात, भारी वाहनों की एंट्री बंद और श्रद्धालुओं के लिए रूट-पार्किंग तय

BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में ट्रैफिक का महा-एक्शन प्लान! 500 पुलिसकर्मी तैनात, भारी वाहनों की एंट्री बंद और श्रद्धालुओं के लिए रूट-पार्किंग तय

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। 24 नवंबर को होने वाले स्नान पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। स्नान के दिन शहर में वाहनों की आवाजाही के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं।

23 नवंबर की रात 12 बजे से स्नान पर्व की समाप्ति तक हरिद्वार शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर दिल्ली, मेरठ और पंजाब की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने की अपील की है।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर दो सुपर जोन, 11 जोन और 36 सेक्टरों में बांटा मेला क्षेत्र, 500 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

पुलिस के अनुसार दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब से स्नान के लिए आने वाले वाहनों को नारसन, मंगलौर, कोर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी और शंकराचार्य चौक होते हुए हरिद्वार पहुंचाया जाएगा। इन वाहनों की पार्किंग बैरागी कैंप, बीएचईएल और ऋषिकुल मैदान में होगी।

यातायात का दबाव अधिक होने पर वाहनों को नारसन से मंगलौर, नगला इमरती, लक्सर, फेरुपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा, शनि चौक और श्रीयंत्र पुलिया होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा। दिल्ली और पंजाब से हरियाणा की तरफ जाने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने पर सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिझौली चौक, एनएच 344, सहारनपुर बाईपास, छुटमलपुर बाईपास, बिहारीगढ़ और मोहंड होते हुए देहरादून-ऋषिकेश भेजा जाएगा।

दिल्ली-मेरठ से देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली निजी बसों को रामपुर तिराहा, देवबंद, कोलकी टोल, बिहारीगढ़ और मोहंड के रास्ते भेजने की व्यवस्था की गई है। मुरादाबाद और नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहनों को चिड़ियापुर, श्यामपुर और चंडीचौक होते हुए हरिद्वार पहुंचाया जाएगा। इनके लिए नीलधारा और गौरीशंकर पार्किंग निर्धारित की गई है।

ALSO READ  “दिव्य-भव्य कुम्भ 2027 की तैयारी तेज: ₹1224 करोड़ का मेगा प्लान, स्वच्छ-सुंदर कुम्भ क्षेत्र मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता”

बड़े वाहनों को भी चिड़ियापुर और श्यामपुर के रास्ते डायवर्ट कर गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। देहरादून और ऋषिकेश से स्नान के लिए आने वाले वाहनों को नेपालीफार्म, रायवाला होते हुए हरिद्वार लाया जाएगा। इनकी पार्किंग लालजीवाला में होगी। वहीं, देहरादून, ऋषिकेश, गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहनों को नेपालीफार्म, रायवाला और चंडीचौक से एनएच 344 के रास्ते भेजा जाएगा। नजीबाबाद जाने वाले वाहन चंडीचौक, चंडीचौकी और श्यामपुर होते हुए निकलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 7 4 8
Users Today : 515
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 7 4 8
Users Today : 515
Users Yesterday : 414