न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » बधाई » “कांवड़ मेला सफल होने पर सुशील राठी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, बोले—श्रद्धालुओं की सेवा-सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता”

“कांवड़ मेला सफल होने पर सुशील राठी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, बोले—श्रद्धालुओं की सेवा-सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । कांवड़ मेला 2026 के सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर भाजपा नेता सुशील राठी ने जिलाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया।

भाजपा नेता सुशील राठी ने कहा कि पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकायों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर कांवड़ यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। उन्होंने विशेष रूप से जिलाधिकारी के नेतृत्व में किए गए व्यवस्थागत प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन प्रशासन की सजगता और सभी विभागों के आपसी समन्वय के कारण मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कांवड़ यात्रा में सहयोग करने वाले सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और स्वयंसेवकों का भी आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा सरकार एवं प्रशासन की प्राथमिकता है।

ALSO READ  "सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्विरोध चुने गए जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लॉक प्रमुखों को दी बधाई, कहा – यह भाजपा संगठन की मजबूती और जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 1 3 5
Users Today : 85
Users Yesterday : 1007
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 1 3 5
Users Today : 85
Users Yesterday : 1007