न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » कार्यवाही » “बहादराबाद पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, डेढ़ किलो के करीब गांजा और स्कूटी सहित तस्कर गिरफ्तार”

“बहादराबाद पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, डेढ़ किलो के करीब गांजा और स्कूटी सहित तस्कर गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार/बहादराबाद। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को करीब 1 किलो 488 ग्राम अवैध गांजा और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 30 जून को गश्त और चेकिंग के दौरान नहर पटरी रोड पर पुराने पावर हाउस से आगे पुलिया के पास एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.488 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और स्कूटी (यूके-08 बीसी-4248) को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उस्मान पुत्र नूर अहमद, निवासी ग्राम लादपुर कला, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी बहादराबाद उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल नितुल यादव और कांस्टेबल अवनेश राणा की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 7 4
Users Today : 285
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 7 4
Users Today : 285
Users Yesterday : 398