न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » एक्शन » “कांवड़ मेले से पहले एक्शन मोड में प्रशासन! चंडीघाट से चिड़ियापुर तक पुलिस-NHAI का जमीनी निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा”

“कांवड़ मेले से पहले एक्शन मोड में प्रशासन! चंडीघाट से चिड़ियापुर तक पुलिस-NHAI का जमीनी निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी श्रावण कांवड़ मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक ने NHAI अधिकारियों के साथ चंडीघाट से चिड़ियापुर तक कांवड़ मेला मार्ग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नेशनल हाईवे, नहर पटरी मार्ग और कांगड़ी फ्लाईओवर का बारीकी से जायजा लिया गया। विशेष रूप से दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर आवश्यक सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने सड़क की कमियों, बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।पुलिस अधीक्षक नगर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक श्री बिपेंद्र कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश, संदीप नेगी, प्रभारी कोतवाली श्यामपुर अवनी तिवारी सहित NHAI के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेले से पूर्व सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

ALSO READ  "देहरादून में STF का ताबड़तोड़ एक्शन: कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो शूटर हथियारों संग दबोचे, स्कॉर्पियो-एन और आईफोन बरामद, प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर वसूली का खुलासा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522