न्यूज़ फ्लैश
“BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी BIG BREAKING:सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार BIG BREAKING:चकराता में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Home » हादसा » BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत

BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के रहमतपुर गांव में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय प्रभात की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। कुछ दिन पहले ही इसी गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हुई थी। ऐसे में एक और युवक की जान जाने से ग्रामीणों में गम और आक्रोश दोनों हैं।

ALSO READ  "Big Breaking शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता रजत पुंडीर का शव बरामद, SDRF ने चलाया गहन सर्च ऑपरेशन"

जानकारी के अनुसार प्रभात शनिवार सुबह बाइक से कोर कॉलेज की ओर से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह पिरान कलियर रोड पर नौगजे पीर के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रभात गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

ALSO READ  "मौत के तांडव के बीच जिंदगी की जीत: हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर भीषण बस हादसा, खाई में गिरी बस में डेढ़ साल का मासूम पंचुल चमत्कारिक रूप से बचा, तीन की दर्दनाक मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल"

स्थानीय निवासी शिवा गिरी ने आरोप लगाया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क की स्थिति सुधारने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 4 7 4
Users Today : 630
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 4 7 4
Users Today : 630
Users Yesterday : 747