न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » निरीक्षण » BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल

BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में हरिद्वार जनपद की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराने विद्यालय भवन के स्थान पर नया भवन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से पाठ्यक्रम के सवाल पूछने के साथ गणित के प्रश्न भी हल करवाए। विद्यार्थियों ने सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए, जिस पर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में रुचि और उनकी शैक्षणिक प्रगति को प्रोत्साहित करना जरूरी है।

जिलाधिकारी ने विद्यालय की शिक्षिकाओं को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान किया जाए। इससे बच्चे किताबी ज्ञान को समझने के साथ उसे अपने दैनिक जीवन में भी उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

पुराने भवन की जगह बनेगा नया विद्यालय

विद्यालय भवन की स्थिति का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद को पुराने भवन के स्थान पर नए विद्यालय भवन के निर्माण के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में खेल मैदान की आवश्यकता पर भी जोर देते हुए कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद की पर्याप्त सुविधाएं होना जरूरी है। खेल गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का विकास होता है।

ALSO READ  भारी बारिश से सिकरोढ़ा-बहबलपुर मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त, जनजीवन प्रभावित — विधायक ममता राकेश ने किया स्थलीय निरीक्षण, जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने का दिया आश्वासन

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दिशा में विद्यालयों में जरूरी सुविधाओं के विकास और शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद, प्रधानाध्यापिका सपना रानी, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, विद्यालय की शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 2 5
Users Today : 450
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 2 5
Users Today : 450
Users Yesterday : 496