न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » Uncategorized » BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा

BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा

(शहजाद अली हरिद्वार) बुग्गावाला। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में सात महीने से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुग्गावाला पुलिस ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी हरिद्वार द्वारा इनामी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में थाना बुग्गावाला के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम काफी समय से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद मुकदमा अपराध संख्या 12/2026 में वांछित आरोपी दिलबहार उर्फ दिलबर पुत्र नाजिम, निवासी ग्राम गांजा माजरा, थाना बुग्गावाला, हरिद्वार को 13 अक्टूबर 2026 की रात उसके गांव गांजा माजरा से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब सात महीने से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा वांछित और इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मन्नवर हुसैन, चौकी प्रभारी अमानतगढ़, हेड कांस्टेबल कुश यादव और कांस्टेबल शूरवीर शामिल रहे।

ALSO READ  “थाना बहादराबाद का बड़ा धमाका! — 30 लाख की सुपारी का फर्जी खेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने खुद ही रची अपनी हत्या की साजिश, पुलिस ने किया चटपटा पर्दाफाश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 2 6
Users Today : 451
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 2 6
Users Today : 451
Users Yesterday : 496