न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » Uncategorized » “एक साल की मोहब्बत, एक मिनट में मौत: हरिद्वार में लिव-इन पार्टनर ने शक और जलन में की हंसिका यादव की नृशंस हत्या”

“एक साल की मोहब्बत, एक मिनट में मौत: हरिद्वार में लिव-इन पार्टनर ने शक और जलन में की हंसिका यादव की नृशंस हत्या”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के नवोदयनगर कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े हुई युवती की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। मृतका की पहचान सीतापुर निवासी हंसिका यादव के रूप में हुई है, जिसकी हत्या उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर प्रदीप ने कर दी।

प्रदीप उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के हुसैनगंज का रहने वाला है और हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वहीं उसकी मुलाकात सीतापुर की ही आजादनगर निवासी हंसिका यादव से हुई थी। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई और वे लिव-इन में रहने लगे।

करीब एक साल साथ रहने के बाद उनके बीच मतभेद शुरू हुए, जिसके चलते हंसिका ने प्रदीप से रिश्ता तोड़कर रोशनाबाद में अपनी सहेली के साथ रहना शुरू कर दिया। वहीं प्रदीप हंसिका के भाई वरुण यादव के साथ हेतमपुर गांव में रहने लगा।

सूत्रों के अनुसार, प्रदीप को हंसिका की किसी अन्य युवक से नजदीकी की जानकारी मिली, जिससे वह आगबबूला हो गया। इसी गुस्से में उसने सोमवार को हंसिका को नवोदयनगर कॉलोनी में बुलाया। पहले दोनों के बीच बातचीत हुई जो देखते ही देखते कहासुनी में बदल गई। इसके बाद प्रदीप ने अपनी जेब से चाकू निकाला और हंसिका का गला रेतकर फरार हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस जघन्य वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं कि प्रेम संबंध इस कदर हिंसक मोड़ ले सकते हैं।

ALSO READ  उत्तराखंड में राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर और डोईवाला-दूधली मार्ग के डबल लेन निर्माण को मिली स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 5 8
Users Today : 403
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 5 8
Users Today : 403
Users Yesterday : 1179