न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » हादसा » “राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर”

“राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। राजधानी देहरादून में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल बन्नू स्कूल ग्राउंड में कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर लोहे का कटर गिर गया. इस हादसे में अमर मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां अभी उनकी हालात गंभीर बनी हुई है.जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल 17 जुलाई शुक्रवार को उत्तराखंड आ रहे हैं. राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में राहुल गांधी की छात्रों की गूंज कार्यक्रम प्रस्वाति है. इस कार्यक्रम में राहुल गांधी बड़ी संख्या में छात्रों से संवाद करेंगे. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेता सुबह से ही बन्नू स्कूल ग्राउंड डटे हुए हैं. इस दौरान कांग्रेस नेता मोहन काला के साथ हादसा हो गया.

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि आयोजन स्थल बन्नू स्कूल ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही थी. कार्यक्रम को लेकर क्रेन के माध्यम से वाटरप्रूफ टेंट लगाए जा रहे हैं, लेकिन तभी कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर लोहे का कटर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टर उन्हें सीपीआर दे रहे हैं. अमर मेहता पुत्र पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं. अमर मेहता निरंजनपुर के रहने वाले हैं, जो समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं

ALSO READ  "हरिद्वार में बड़ा हादसा: सप्तऋषि क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, कई घायल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 2 6
Users Today : 451
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 2 6
Users Today : 451
Users Yesterday : 496