(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 29 अगस्त। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को तहसील कार्यालय रुड़की पहुंचकर वहां चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एसआईआर प्रक्रिया की प्रगति, मतदाता सूची के सत्यापन तथा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित नियमों के अनुरूप संपादित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर पूरी सावधानी बरती जानी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम किसी भी दशा में पृथक न होने पाए। पात्र मतदाताओं के नामों का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरी सावधानी से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में प्राप्त सूचनाओं और दस्तावेजों की उचित जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि एसआईआर कार्य के दौरान आम नागरिकों को भी आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक को उसके मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्य की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में निष्पक्षता, पारदर्शिता और मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा सूची का शुद्ध एवं अद्यतन रहना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, तहसीलदार विकास अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे











































Users Today : 769
Users Yesterday : 747






