न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » जायजा » “आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहाड़ की बड़ी जाच-पड़ताल: मंत्री सुबोध उनियाल और डीएम टिहरी ने संभाली मोर्चाबंदी, राहत कार्यों में तेज़ी!”

“आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहाड़ की बड़ी जाच-पड़ताल: मंत्री सुबोध उनियाल और डीएम टिहरी ने संभाली मोर्चाबंदी, राहत कार्यों में तेज़ी!”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई टिहरी । आज शुक्रवार को वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग पर आमसेरा, विडोन, सेलूपानी, खाड़ी तथा खाड़ी-गजा रोड़ पर आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा क्षति का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से जगह जगह मोटर मार्गों, आवासीय भवनों, पुलों, पैदल पुलियाओं, पैदल रास्तों, फसलों, खेतों, विभागीय एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदा को लेकर शासन प्रशासन तत्परता से राहत कार्यों में जुटा है तथा मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा लगातार आपदा को लेकर समीक्षा की जा रही है।आपदा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार तत्काल राहत राशि वितरित करने तथा शिफ्ट किए जाने वाले परिवारों को उनकी इच्छानुसार किराए के भवनों अथवा सरकारी राहत शिविरों में ठहराने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने बीआरओ के अधिकारी को क्षेत्र का भ्रमण कर खाड़ी से नागणी तक आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का चिन्हीकरण कर प्राक्कलन तैयार कर उच्च स्तर पर भेजने के निर्देश दिए। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त रास्तों, सुरक्षा दीवारों, छोटी छोटी पुलियाओं का समयान्तर्गत प्राक्कलन तैयार आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।इसके साथ ही आमसेरा गांव के विस्थापन की मांग को लेकर भू वैज्ञानिक सर्वे करवाने को कहा गया।जिलाधिकारी ने कहा कि खतरे की जद वाले परिवारों को शिफ्ट किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त रास्तों, सुरक्षा दीवारों, छोटी छोटी पुलियाओं के प्राक्कलन मनरेगा एवं आपदा मद में तैयार करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। 

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर दीक्षा राणा, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा शोभनी धनोला, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, एई बीआरओ सुरेंद्र सिंह रावत, ईई जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज, डीएसओ मनोज डोभाल, वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी, तहसीलदार ए.पी. उनियाल, बीडीओ श्रुति वत्स, सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 7
Users Today : 6
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 7
Users Today : 6
Users Yesterday : 811