न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » सख्त » डीएम टिहरी नितिका खण्डेलवाल सख़्त! वन भूमि हस्तान्तरण मामलों पर बैठी कुर्सी पर चेताया अधिकारियों को – “जीआईएस मैपिंग से ही समय पर होगी स्वीकृति, अब लापरवाही नहीं चलेगी”

डीएम टिहरी नितिका खण्डेलवाल सख़्त! वन भूमि हस्तान्तरण मामलों पर बैठी कुर्सी पर चेताया अधिकारियों को – “जीआईएस मैपिंग से ही समय पर होगी स्वीकृति, अब लापरवाही नहीं चलेगी”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई टिहरी । आज मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तान्तरण के प्रस्तावों को लेकर बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग बौराड़ी व चम्बा तथा पीएमजीएसवाई के वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियोें को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वन भूमि हस्तान्तरण को लेकर भूमि अधिग्रहण को वर्गीकृत कर उसकी श्रेणी और फोटोग्राफ्स् चैक कर उसे जीआईएस मैप करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे तहसील और वन विभाग को सत्यापित करने में सुविधा होगी और वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणांे में विलम्ब नही होगा। भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव के संबंध मंे जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखण्ड भूमि एवं वन स्वरूप भूमि का घनत्व के अनुसार जमीन के बदले जमीन और वृक्षारोपण के लिए वृक्षारोपण को लेकर राजस्व एवं वन विभाग के संयुक्त निरीक्षण एवं जांच के बाद अधिग्रहण हेतु सही समझा जायेगा। सभी तहसीलों को भूमि अधिग्रहण संबंधी डाटा जीआईएस पर मैप करवाने के निर्देश दिये गये।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में बौराड़ी डिविजन में एक और चम्बा डिविजन में 03 प्रकरण वन भूमि हस्तान्तरण के प्रस्तावित हैं, जिनका संयुक्त निरीक्षण हो चुका है। पीएमजीएसवाई के अधिकारी ने बताया कि तीन प्रकरण में सैद्धान्तिक स्वीकृति मिल चुकी है और विधिवत स्वीकृति के लिए कार्यवाही गतिमान है।

बैठक में डीएफओ टिहरी वन प्रभाग टिहरी पुनीत तोमर, डीएफओ नरेन्द्रनगर दिग्नाथ नायक, अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि कमल सिंह नेगी, एसडीएम संदीप कुमार, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि बौराड़ी योगेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि चम्बा जगदीश खाती, अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई गणेश नौटियाल, जीआईएस से हिमांशु एवं हिमानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

ALSO READ  "सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का महासागर, गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की डुबकी, चप्पे-चप्पे पर प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 6
Users Today : 119
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 6
Users Today : 119
Users Yesterday : 930