(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 30 सितम्बर। उत्तराखंड सरकार ने रामनवमी के अवसर पर राज्यभर में 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्य सचिव विनोद कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, नगर निगम, तहसील, बैंक, कोषागार और उपकोषागार बंद रहेंगे।
सरकार ने इस निर्णय को रामनवमी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल की आमजन ने सराहना की है और सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। सरकार ने नागरिकों से त्योहार को उत्साह, शांति और अनुशासन के साथ मनाने की अपील की है। इस अवकाश से सरकारी कर्मचारियों समेत आम जनता को पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।








































Users Today : 939
Users Yesterday : 728






