न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » निर्देश » हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित सख़्त: जिला अस्पतालों की बैठक में दिए कड़े निर्देश, मरीजों की सुविधा, दवाइयों और उपकरणों पर रहेगा खास फोकस, करोड़ों का बजट मंजूर

हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित सख़्त: जिला अस्पतालों की बैठक में दिए कड़े निर्देश, मरीजों की सुविधा, दवाइयों और उपकरणों पर रहेगा खास फोकस, करोड़ों का बजट मंजूर

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चिकित्सा प्रबन्धन समिति जिला चिकित्सालय हरिद्वार एवं जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जाएं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों तथा उनके तीमारदारों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो। उन्होंने निर्देश दिए कि उपचार हेतु आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, औषधि, रसायन, सर्जिकल सामग्री आदि को समय से क्रय किया जाए। उन्होंने चिकित्सालय में आउटसोर्स कर्मियों की आपूर्ति हेतु टेंडर प्रक्रिया अपनाते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि नियम एवम् प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने आउटसोर्स टेंडरिंग की फाइलों का गहनता से परीक्षण करने के निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी को दिए। समिति द्वारा चैन राय महिला चिकित्सालय के लिए विभिन्न मद्दों में 2 करोड़ 81 लाख का अनुमोदन किया गया एवं हर मिलाप मिशन जिला चिकित्सालय के लिए विभिन्न मद्दों में 3 करोड़ 35 लाख का अनुमोदन किया गया। उन्होंने पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों की पुष्टि व विगत माहों के प्रगति की समीक्षा की गई। प्रमुख अधीक्षक सचिव चिकित्सा प्रबंधन समिति जिला चिकित्सालय डॉ आर वी सिंह ने चैन राय जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार एवं हर मिलाप जिला चिकित्सालय हरिद्वार के वित्तीय वर्ष 2025- 26 के अंतर्गत बजट प्रस्ताव हेतु एजेंडा एवं उसका विवरण दिया गया।

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह,प्रमुख अधीक्षक सचिव चिकित्सा प्रबंधन समिति जिला चिकित्सालय डॉआर वी सिंह ,मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार,डॉ संदीप निगम, सासंद प्रतिनिधि बृजेश कुमार गुप्ता, मेयर प्रतिनिधि सचिन,विधायक प्रतिनिधि राजेश जोशी,डायरेक्टर पौड़ी के प्रतिनिधि डॉ राजीव, प्रशासनिक अधिकारी विपिन राणा,धीरेन्द्र सिंह,नरेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

ALSO READ  "जनसुनवाई में 51 फरियादें, 22 का मौके पर समाधान—डीएम मयूर दीक्षित ने अफसरों को दिया सख्त अल्टीमेटम, लंबित शिकायतों पर अब नहीं चलेगी ढिलाई!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 6
Users Today : 119
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 6
Users Today : 119
Users Yesterday : 930