न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान
Home » निर्देश » “हरिद्वार महिला अस्पताल में प्रसूता संग शर्मनाक घटना, फर्श पर कराया प्रसव – कुसुम कण्डवाल बोलीं: अमानवीय व्यवहार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं, दोषी डॉक्टर पर गिरेगी गाज”

“हरिद्वार महिला अस्पताल में प्रसूता संग शर्मनाक घटना, फर्श पर कराया प्रसव – कुसुम कण्डवाल बोलीं: अमानवीय व्यवहार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं, दोषी डॉक्टर पर गिरेगी गाज”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार के महिला अस्पताल में मजदूर की पत्नी को महिला अस्पताल में भर्ती करने से मना करने के अत्यंत गंभीर मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लिया है। मामले में जानकारी मिली है कि भर्ती के लिए मना करने के बाद प्रसूता ने फर्श पर तड़पते हुए बच्चे को जन्म दिया। इसी के साथ डॉक्टरों ने आशा वर्कर को ही फर्श साफ करने के लिए कहा कि तेरा मरीज है, तू ही साफ कर।

मामले में परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने गर्भवती महिला को बाहर निकालते हुए कहा कि यहां डिलीवरी नहीं होगी और महिला को बेसहारा छोड़ दिया. अस्पताल स्टाफ ने भी मदद करने से इनकार कर दिया। महिला प्रसूता को अपने साथ लेकर आईं आशा वर्कर को वीडियो बनाने पर उसका फोन छीनने की कोशिश भी की गई है।

इस मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है क्योंकि सरकार सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और यदि अस्पताल में तैनात चिकित्सकों या कर्मचारियों द्वारा किसी के भी साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य को जांच के निर्देश दिए है साथ ही आयोग की अध्यक्षा कुसुम कण्डवाल इस प्रकरण में सीएमओ आर के सिंह व कमल जोशी को जांच कराने के निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा की इस निन्दनीय घटना में जांच के बाद इस दौरान ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृति न हो। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टर सोनाली को दोषी मानते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी है।

ALSO READ  "अल्पसंख्यकों को योजनाओं का पूरा हक़ दिलाने उतरीं फरजाना बेगम, प्रमाण पत्र में देरी पर अफसरों को सख्त चेतावनी, हर पात्र तक पहुँचेगा सरकारी लाभ!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 3 2
Users Today : 322
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 3 2
Users Today : 322
Users Yesterday : 861