न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » सवाल » “पिरान कलियर में कब चलेगा ‘ऑपरेशन कालनेमी’? दरगाह की करोड़ों की संपत्तियों पर कथित कब्जे, फर्जी नियुक्तियों और मौखिक फरमानों पर उठे बड़े सवाल; डीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज”

“पिरान कलियर में कब चलेगा ‘ऑपरेशन कालनेमी’? दरगाह की करोड़ों की संपत्तियों पर कथित कब्जे, फर्जी नियुक्तियों और मौखिक फरमानों पर उठे बड़े सवाल; डीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर में प्रशासनिक व्यवस्थाओं, कथित फर्जी नियुक्तियों, मौखिक आदेशों और दरगाह की संपत्तियों पर कथित अवैध कब्जों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के “ऑपरेशन कालनेमी” की तर्ज पर दरगाह व्यवस्था की भी व्यापक जांच की मांग उठाई है।

विवाद के केंद्र में मौ. रफी का नाम चर्चा में है। क्षेत्र में यह सवाल उठ रहा है कि यदि उनकी भूमिका समाप्त या सीमित हो चुकी है, तो उन्हें दोबारा व्यवस्था में सक्रिय करने की कोशिशें किन परिस्थितियों में और किसके संरक्षण में की जा रही हैं। हालांकि इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दरगाह में वर्षों से कुछ निर्णय कथित रूप से मौखिक आदेशों के आधार पर लिए जाते रहे हैं, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि किसी भी नियुक्ति या अधिकार से संबंधित मामलों में लिखित आदेश और स्पष्ट नियमों का पालन होना चाहिए।

वहीं, दरगाह की करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्तियों पर कथित अवैध कब्जों को लेकर भी नाराजगी बढ़ रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आ रही है।

जागरूक नागरिकों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से दरगाह संपत्तियों का विशेष सर्वे कराने, विवादित कब्जों की सूची तैयार करने तथा कथित फर्जी नियुक्तियों और संरक्षण तंत्र की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

उनका कहना है कि दरगाह लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इसकी गरिमा व संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 6 0
Users Today : 36
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 6 0
Users Today : 36
Users Yesterday : 907