(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। जनपद के बहादराबाद क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 32 यात्रियों से भरी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
बस में कुछ विदेशी नागरिक भी सवार थे, जिनके पासपोर्ट, वीजा सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज आग में जलकर नष्ट हो गए। आग की वजह से यात्रियों का सामान भी पूरी तरह जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों के अनुसार समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।








































Users Today : 46
Users Yesterday : 1035






