(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar:कोतवाली रानीपुर पुलिस की टीम ने दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 25 बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि स्वर्ण जयन्ती पार्क बी0एच0ई0एल0 से अज्ञात चोर ने स्पलेण्डर मोटर साइकिल चोरी कर ली। वाहन स्वामी आशीष पुत्र प्रदीप कुमार की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं
सेक्टर-4 बी0एच0ई0एल0 से शिकायतकर्ता पुष्पेन्द्र कुशवाहा की बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल चोरी होने के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके अलावा सत्यम पुत्र श्याम शंकर नि0 महादेवपुरम सिडकुल की मोटर साइकिल स्प्लेण्डर प्लस को अज्ञात व्यक्ति ने एफ-17 औद्योगिक क्षेत्र से चोरी कर लिया ।
हितेश पुत्र गिरधारी निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार की मोटर साइकिल स्प्लेण्डर प्लस को अज्ञात व्यक्ति ने लोटस ट्रांसपोर्ट सलेमपुर चौक से चोरी कर लिया गया था ।
हर्ष सैनी पुत्र राम कृष्ण निवासी विवेक विहार रानीपुर मोड ज्वालापुर हरिद्वार की मोटर साइकिल स्प्लेण्डर प्लस को अज्ञात व्यक्ति ने एफ-86 औ0 क्षेत्र से चोरी कर लिया ।
शमीम पुत्र नसीम नि0 ग्राम रहमतपुर थाना कलियर हरिद्वार की मोटर साइकिल एच0एफ0 डिलक्स को अज्ञात व्यक्ति ने आर-144 शिवालिक नगर से चोरी कर लिया ।
रानीपुर क्षेत्र से लगातार एक के बाद एक दोपहिया वाहनों की चोरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा रानीपुर कोतवाल की अगुवाई में टीम गठित कर इन घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा करने के कड़े निर्देश देते हुए टैक्निकल सपोर्ट एवं फैक्टर लीड देने की जिम्मेदारी सीआईयू हरिद्वार को सौंपी।
प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी की अगुवाई में गठित टीम ने दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं से संबंधित सभी घटनास्थलों का मौका मुआयना करते हुए संदिग्ध गतिविधियों का ग्राफ तैयार किया व आसपास रह रहे/ काम कर रहे लोगों से पूछताछ करते हुए महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए। डिजिटल ग्राफ तैयार करते हुए इलैक्ट्रॉनिक एविडेंस को भी क्रमवार तरीके से समायोजित कर जनपद एवं जनपद से बाहर भी वाहन चोरो की तलाश शुरु की।
लगातार प्रयासों के पश्चात टीम ने कल गोपनीय सूचना पर दौराने चैकिंग नहर पटरी से जमालपुर को जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से 02 संदिग्ध भव्य उर्फ भोला व सुधीर कुमार को दबोचकर उनके कब्जे से औद्योगिक क्षेत्र से चुराई गई स्पलेण्डर बरामद की।
पूछताछ में ये तथ्य सामने आए कि पूर्व में बिजनौर उ0प्र0 से मोटर साईकिल चोरी के मामले में जेल जा चुका भव्य उर्फ भोला नशे के इंजेक्शन लगाने का आदी है तथा उसका साथी सुधीर एक मोटर मैकेनिक(मिस्त्री) है। ये दोनों साथ मिलकर हरिद्वार, ऋषिकेश, बिजनौर सहित अन्य जगहो से कई मोटर साईकिले चोरी कर सस्ते रेट मे राहगीरों को बेच देते हैं। कोई दोपहिया अगर नही बिक पा रहा है तो उसे खोलकर उसके अलग-अलग पार्ट्स भी बेच देते हैं। काली कमाई से हुए मुनाफे को दोनों आपस मे बराबर बांट लेते हैं। ये भी पता चला कि दोनो आरोपियों ने विभिन्न क्षेत्रो से चोरी की गयी कई मोटर साईकिलों को दादूपुर गोविन्दपुर स्थित एक खंडहर में छुपा ऱखा है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों एवं पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशांदेही पर पुलिस टीम ने बताए गए खंडहर में छापेमारी कर 24 अन्य मोटर साईकिले एवं वाहनो के पार्ट्स बरामद किये। बरामद वाहनों में हरिद्वार की कोतवाली रानीपुर, कोतवाली ज्वालापुर, कोतवाली नगर, थाना सिड़कुल, थाना मंगलौर एवं पड़ोसी राज्य यूपी के जनपद बिजनौर से चोरी किए गए दोपहिया शामिल हैं। अन्य बरामद मोटर साईकिलो की जानकारी की जा रही है।
पकड़े गए आरोपित भव्य उर्फ भोला पुत्र अरुण कुमार निवासी अमीर पुर गांगू थाना कोतवाली शहर बिजनौर व सुधीर कुमार पुत्र कालू निवासी रसूलपुर आबाद थाना हल्दौर जनपद बिजनौर का चालान कर दिया गया है।
बरामदगी-
1- मो0सा0 Uk08AX6233 स्पलेण्डर — मु0अ0स0-253/26 धारा-303(2) बीएनएस रानीपुर
2- मो0सा0 MP16ZC2582 प्लेटिना —-मु0अ0स0-248/26 धारा-303(2) बीएनएस रानीपुर
3- मो0सा0 UK17L3044 —- मु0अ0स0-257/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना रानीपुर
4- मो0सा0 UK08AY6097 Splendor — मु0अ0स0-256/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना रानीपुर
5- मो0सा0 UK08BE2915 Splendor — मु0अ0स0-254/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना रानीपुर
6-मो0सा0 UK08AU8197 Splendor — मु0अ0स0-188/26 धारा-303(2) बीएनएस रानीपुर
7-मो0सा0 UP27BC0278 Splendor — मु0अ0स0-303/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना सिडुकल
8-मो0सा0 UK08BA0730 Splendor — मु0अ0स0-305/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना सिडकुल
9- मो0सा0 UK08AY0323 Splendor— मु0अ0स0-519/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना ज्वालापुर
10- मो0सा0 UK08AX1785 Splendor—-मु0अ0स0-522/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना ज्वालापुर
11-मो0सा0 UP19L6318 Splendor —- मु0अ0स0-357/26 धारा-303(2) बीएनएस कोतवाली नगर
12-मो0सा0 UK08BD4927 Splendor —– मु0अ0स0-356/26 धारा-303(2) बीएनएस कोतवाली नगर
13- मो0सा0 UP20CD2397 Splendor —- मु0अ0स0-178/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात बिजनौर
14- मो0सा0 UP20CE9625 Splendor —- मु0अ0स0-171/26 धारा-303(2) बीएनएस चालानी थाना कोतवाली नहटौर बिजनौर
15- मो0सा0 Splendor रंग काला चैसिंस न0-MBLHAW115MHL82575 इंजन न0-HA11EVMHL67581 रजि0 नं0- UP20CB4731
16- मो0सा0 Splendor रंग काला चैसिंस न0-MBLHAW239PHFB2733 इंजन न0-HA11E8PHF73263 रजि0 नं0- UK08ABC9772
17- मो0सा0 Splendor रंग काला चैसिंस न0-MBLHAW121MHL07042 इंजन न0-HA11EDMHL01583 रजि0 नं0- UP14EX5643
18- मो0सा0 Splendor चैसिंस न0-MBLHA10ASDHC31365 इंजन न0-HA10ELDHC33639 रजि0 नं0 UK178645
19- मो0सा0 Splendor प्लस चैसिंस न0-MBLHAW129NHG10882 इंजन न0-HA11EDNHG05831 रजि0 नं0 UK08BB1885
20- UP20AD0108 चैसिंस न0-MBLJA05EKC9F06312 इंजन न0-JA05ECC9F06140 सुपर स्पलेण्डर रंग लाल है।
21- मो0सा0 (F Z) YAMAHA,चैसिंस न0- 121605X201 8548 ,इंजन न0- 213501 8554 रजि0 नं0- UK07AG1412
22- मो0सा0 चैसिंस न0-MBLHA10BWFHD75723, HA10EWFHD2886 रजि0 नं0- UP20AQ0569
23-एक स्पलेण्डर मो0सा0 रंग काला इंजन व चैसिस नंबर-घिसे हुए है जो अपठनीय है ।
24- एक स्पलेण्डर मो0सा0 रंग काला इंजन व चैसिस नंबर-घिसे हुए है जो अपठनीय है ।
25- एक स्पलेण्डर मो0सा0 रंग सिल्वर इंजन व चैसिस नंबर-घिसे हुए है जो अपठनीय है




































Users Today : 16
Users Yesterday : 907
