(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी और अंकिता भंडारी मामले में प्रस्तावित नार्को टेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर हरिद्वार पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है।
हरिद्वार पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से मिली खबर अनुसार

दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा कोतवाली रानीपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 387/26 U/S 308 (5) (7), 79,356 (3), 356 (2) BNS, 4/10 स्त्री अशिष्ट रूपण अधिनियम 1986, में अभियुक्ता उर्मिला सनावर को जनपद सहारनपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय हरिद्वार के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा उर्मिला सनावर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैl
कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उर्मिला सनावर के नार्को टेस्ट से बचाने के लिये पुलिस द्वारा पहले ही उर्मिला सनावर गिरफ्तारी के सम्बन्ध में भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही है। जबकि उक्त प्रकरण का इस प्रकरण से किसी प्रकार का सम्बन्ध नही है।

मृतका अंकिता भंडारी के प्रकरण के संबंध में प्रचलित सीबीआई जांच मे सम्बन्धित जांच एजेन्सी उर्मिला सनावर के नार्को टेस्ट की कार्यवाही माननीय न्यायालय से विधिवत अनुमति लेकर कभी भी कराने में स्वतंत्र है।








































Users Today : 210
Users Yesterday : 497
