न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गौकशी प्रकरण पर पुलिस का बड़ा एक्शन! मुस्तफाबाद से दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, देर रात घरों पर दी दबिश BIG BREAKING:: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा, अंकिता भंडारी केस के नार्को टेस्ट पर भी दूर किया भ्रम BIG BREAKING:: महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर CM धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों का बढ़ेगा मानदेय; जल्द होगी बैठक BIG BREAKING:: विद्या भारती के 38वें क्षेत्रीय खेल समारोह में ब्रज प्रांत बना ओवरऑल चैंपियन, रवींद्र पुरी महाराज ने खिलाड़ियों को दिए सफलता के मंत्र BIG BREAKING:: फूलों की वर्षा, नारों की गूंज और जनता का उमड़ा स्नेह! गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए रवाना CM धामी का गौचर से कर्णप्रयाग तक भव्य स्वागत BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: हरिद्वार में गौकशी प्रकरण पर पुलिस का बड़ा एक्शन! मुस्तफाबाद से दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, देर रात घरों पर दी दबिश

BIG BREAKING:: हरिद्वार में गौकशी प्रकरण पर पुलिस का बड़ा एक्शन! मुस्तफाबाद से दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, देर रात घरों पर दी दबिश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में बहादराबाद थाना पुलिस ने गौकशी के एक मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुस्तफाबाद में दबिश देकर दोनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहरबान उर्फ चांदी और आजम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मुस्तफाबाद के जंगल क्षेत्र में गौकशी से जुड़े मामले में वांछित चल रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की रात उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज पुलिस टीम के साथ चौकी शान्तरशाह पहुंचे थे। इसी दौरान चेतक-30 के कर्मचारियों ने सूचना दी कि ग्राम मुस्तफाबाद के जंगल क्षेत्र में गौकशी करने के मामले में वांछित दो आरोपी अपने घरों पर मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपियों के घरों पर दबिश दी।

इस दौरान पुलिस ने मेहरबान उर्फ चांदी पुत्र हाकम, उम्र 30 वर्ष, तथा आजम पुत्र असलम, उम्र 30 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में थाना बहादराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 239/26 के तहत गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 में अभियोग दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल शाह आलम, कांस्टेबल चन्दन चौहान और होमगार्ड कासिफ शामिल रहे।

ALSO READ  कांवड़ मेले में नशे की साजिश नाकाम: बहादराबाद चौकी इंचार्ज की पहली बड़ी सफलता, 3 करोड़ की लाल स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को मिली नई धार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 8 8 0
Users Today : 207
Users Yesterday : 497
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 8 8 0
Users Today : 207
Users Yesterday : 497