न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में हरियाली और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार! ग्रीन इंडिया मिशन के लिए 559 करोड़ की कार्ययोजना, 2031 तक बदलेगी तस्वीर BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें
Home » एक्शन » Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त”

Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar/ बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने विद्यालय वाहनों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देश और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में चलाए गए

अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों के कुल 54 वाहनों का सघन निरीक्षण किया गया। जांच में मोटरयान अधिनियम और विद्यालय वाहन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर 30 वाहनों के चालान किए गए।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर हुई कार्रवाई

परिवहन विभाग की जांच में विद्यालय वाहनों में कई गंभीर कमियां सामने आईं। एक वाहन बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित पाया गया, जबकि छह वाहनों में परमिट संबंधी अनियमितताएं मिलीं। एक वाहन का बीमा समाप्त था और एक वाहन बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र के संचालित हो रहा था। इसके अलावा एक चालक के आवश्यक दस्तावेज भी अपूर्ण पाए गए।जांच के दौरान चार वाहनों में आपातकालीन द्वार अथवा अन्य सुरक्षा उपकरणों में कमी मिली। वहीं, आठ वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाए गए। सबसे अधिक 10 वाहनों में अग्निशमन यंत्र अनुपलब्ध अथवा एक्सपायरी मिले। इसके अतिरिक्त टैक्स और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित चार अन्य अनियमितताओं पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को सख्त निर्देश

अभियान के दौरान वाहन स्वामियों, विद्यालय प्रबंधन और चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विद्यालय वाहनों में सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। वाहनों में वैध फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र के साथ चालक के सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए। इसके अलावा फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास और अन्य सुरक्षा उपकरण भी हर समय दुरुस्त स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए।

ALSO READ  "शादी का जोश पड़ा महंगा! सड़क पर हूटर बजाकर झाड़ रहे थे रौब, वायरल वीडियो देखते ही हरिद्वार पुलिस ने 5 गाड़ियों पर चला दिया बुलडोजर जैसा एक्शन"
बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान में परिवहन कर अधिकारी श्रीमती वरुणा सैनी और परिवहन कर अधिकारी श्री मुकेश भारती भी शामिल रहे।

विभाग ने कहा कि विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 6 1 1
Users Today : 85
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 6 1 1
Users Today : 85
Users Yesterday : 1035