न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » एक्शन » “सीमाद्वार में अब नहीं होगा जलभराव! ₹14.25 करोड़ की मेगा योजना पर डीएम का एक्शन, मौके पर मशीन सीज कर मचाई हलचल”

“सीमाद्वार में अब नहीं होगा जलभराव! ₹14.25 करोड़ की मेगा योजना पर डीएम का एक्शन, मौके पर मशीन सीज कर मचाई हलचल”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के शास्त्रीनगर-सीमाद्वार में एशियन पब्लिक स्कूल के पीछे स्थित क्षतिग्रस्त नाले के पुनर्निर्माण हेतु तैयार विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) के स्थलीय परीक्षण के लिए बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।उक्त नाला शास्त्रीनगर-सीमाद्वार क्षेत्र में अनुराग नर्सरी के समीप मोटर मार्ग से प्रारंभ होकर एशियन पब्लिक स्कूल के पीछे से होते हुए आईटीबीपी के पास स्थानीय नाले में मिलता है, जो आगे चन्द्रबनी के समीप आसन नदी में प्रवाहित होता है। जनसंख्या वृद्धि एवं तीव्र शहरीकरण के कारण बरसात के दौरान आसपास के क्षेत्रों की जल निकासी भी इसी नाले से होती है। वर्तमान में नाले का आकार अपर्याप्त होने के कारण जल निकासी सुचारु रूप से नहीं हो पाती, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी रहती है।मुख्यमंत्री द्वारा इस नाले के पुनर्निर्माण की घोषणा के उपरांत तैयार प्रस्ताव के अनुसार लगभग 2160 मीटर लंबाई में आरसीसी बैरल नाले का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। नाले की चौड़ाई 2.25 मीटर तथा गहराई 2.40 मीटर होगी। इसका डिजाइन डिस्चार्ज 20.08 क्यूमेक आंकलित किया गया है। परियोजना के अंतर्गत बैरल निर्माण के साथ दोनों ओर नालियों एवं यातायात संबंधी आवश्यक कार्य भी कराए जाएंगे।निरीक्षण के दौरान समूचे जलग्रहण क्षेत्र, नाले की वर्तमान स्थिति, जलप्रवाह की दिशा, निकासी अवरोधों तथा आसपास की बस्तियों पर पड़ने वाले प्रभाव का अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीमाद्वार क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से लगभग ₹14.25 करोड़ की लागत से तैयार इस परियोजना को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अंतिम रूप दिया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से प्राप्त सुझावों को भी डीपीआर में सम्मिलित किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान उसी क्षेत्र में सड़क कटिंग से संबंधित शिकायत भी सामने आई। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर निरीक्षण किए जाने पर पाया गया कि निर्धारित प्रक्रिया एवं सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बिना सड़क कटिंग का कार्य किया जा रहा था।मानसून अवधि में लागू प्रतिबंधों के दृष्टिगत कार्य तत्काल बंद कराया गया तथा प्रयुक्त मशीन को सीज कर दिया गया। संबंधित सड़क को शीघ्र दुरुस्त करने, क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत सुनिश्चित करने तथा नगर निगम के समन्वय से जनसुविधाओं की बहाली के निर्देश दिए गए।

ALSO READ  "गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!"

जिलाधिकारी ने इस प्रकरण में उत्तरदायी अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने तथा उत्तरदायित्व निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा नियमों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह बोरा, अधिशासी अभियंता पुरुषोत्तम, वन विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522