(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। मौसम विभाग ने 9 जुलाई 2026 को सुबह 8:24 बजे से 11:24 बजे तक हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जनपद के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस अवधि में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। हरिद्वार जिले के लक्सर, मंगलौर और खानपुर, जबकि पौड़ी गढ़वाल के गुमखाल, दुगड्डा, कोटद्वार, देवराना तथा आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश का असर देखने को मिल सकता है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम की ताज़ा जानकारी पर लगातार नजर रखने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों या आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।








































Users Today : 420
Users Yesterday : 496






