न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बंजारेवाला में गुलदार का आतंक! रात के अंधेरे में आबादी में घुसा, कुत्ते को बनाया निवाला—दहशत में ग्रामीण, रातभर पहरेदारी को मजबूर BIG BREAKING:मैकडोनाल्ड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने पकड़ा खराब प्याज, मीट-आइसक्रीम की बिक्री पर रोक BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत
Home » निर्देश » “हरिद्वार में बारिश बनी मुसीबत! डीएम मयूर दीक्षित का हाई अलर्ट, जलभराव से आपदा तक हर स्थिति पर 24 घंटे निगरानी, अधिकारियों को लापरवाही पर सख्त चेतावनी”

“हरिद्वार में बारिश बनी मुसीबत! डीएम मयूर दीक्षित का हाई अलर्ट, जलभराव से आपदा तक हर स्थिति पर 24 घंटे निगरानी, अधिकारियों को लापरवाही पर सख्त चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 09 जुलाई 2026। जनपद हरिद्वार में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारी वर्षा के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न होने दें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी क्षेत्र में जलभराव, सड़क अवरुद्ध होने, भवन क्षति, सरकारी अथवा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने या किसी अन्य प्रकार की आपदा संबंधी घटना की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं। साथ ही घटना की जानकारी बिना किसी विलंब के जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कर प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाई जा सके।

डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर स्थापित आपदा नियंत्रण कक्षों में तैनात कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रखा जाए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।

जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को भी विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा कि जनपद के किसी भी क्षेत्र से जलभराव, भूस्खलन, सड़क बाधित होने या अन्य आपदा संबंधी सूचना मिलते ही संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाए। साथ ही आपदा प्रबंधन की टीमों को बिना देरी प्रभावित क्षेत्रों में रवाना कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं, ताकि जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

ALSO READ  “सीएम धामी का कड़ा वार: बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 350 से ज्यादा कफ सिरप सैंपल जांच में, दर्जनों मेडिकल स्टोर सील!”

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि वह स्वयं जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जिले में लगातार हो रही बारिश की स्थिति पर पल-पल नजर बनाए हुए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों से नियमित रूप से फीडबैक लिया जा रहा है और आवश्यकता के अनुसार दिशा-निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनहित और जनसुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा हर परिस्थिति में त्वरित, प्रभावी और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन अथवा जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 7 1 8
Users Today : 874
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 7 1 8
Users Today : 874
Users Yesterday : 747