न्यूज़ फ्लैश
“मौत का गड्ढा बना श्यामपुर कांगड़ी: 30 फीट नीचे जिंदा दफन हुआ मनोहर, मिट्टी धंसती रही—घंटों जूझती रही रेस्क्यू टीम, बाहर निकला तो टूट चुकी थी सांसों की डोर” “भीषण गर्मी का कहर: डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला — हरिद्वार के स्कूलों का समय बदला, बच्चों की सुरक्षा पर सख्त आदेश जारी!” “गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी सख्त—सितंबर तक सभी सड़कों की मरम्मत का अल्टीमेटम, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश” “रंगेहाथ पकड़ा गया रिश्वतखोर अफसर! डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह सस्पेंड, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप” “हरिद्वार में दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा: कांगड़ी गांव की गली नंबर 6 में बोरवेल में समाया 55 वर्षीय मनोहर, मिट्टी धंसने से मलबे में दबे, 5 घंटे से जारी जिंदगी और मौत की जंग, SDRF-NDRF समेत प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटीं” “हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का ताबड़तोड़ एक्शन: घर के अंदर सज रहा था गौमांस का काला बाज़ार, 300 किलो मांस और कटान के औजारों संग 4 आरोपी धर दबोचे, एक फरार—इलाके में मचा हड़कंप!”
Home » संदेश » “नारी है शक्ति, संस्कार और आत्मबल की पहचान” – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गीता धामी का प्रेरक संदेश, ब्रह्माकुमारीज कार्यक्रम में गूंजा नारी सशक्तिकरण का स्वर”

“नारी है शक्ति, संस्कार और आत्मबल की पहचान” – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गीता धामी का प्रेरक संदेश, ब्रह्माकुमारीज कार्यक्रम में गूंजा नारी सशक्तिकरण का स्वर”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सुभाषनगर सेवाकेन्द्र में “नारी शक्ति – आध्यात्मिक सशक्तिकरण” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, सम्मान और नारी शक्ति के गौरव का सुंदर संगम देखने को मिला।

ब्रह्माकुमारीज बहनों द्वारा अतिथियों का गुलदस्ते, बैज एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभआरंभ किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेवा संकल्प धारणी संस्था की संस्थापक श्रीमती गीता पुष्कर धामी ने महिलाओं की सामाजिक भूमिका और उनके सशक्तिकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नारी समाज की शक्ति और संस्कारों की धरोहर है। उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वास, शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से सशक्त बनने का संदेश दिया,साथ ही नारी नेतृत्व की पोषक ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक योगदान की भी सराहना की।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि वंडर वुमन अवार्ड* से सम्मानित क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. स्वाति मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जीवन में राजयोग मेडिटेशन को अपनाने से महिलाएं अपने व्यवहार में संतुलन रखते हुए चुनौतियों का सामना सहजता से कर सकती है, एवं स्वयं को सशक्त भी कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने और पीछे मुड़कर न देखने का प्रेरक संदेश दिया।वही उत्तराखंड की प्रसिद्ध संगीतकार दीपा नगरकोटी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आधारित एक प्रेरणादायक गीत की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने भरपूर सराहा। ब्रह्माकुमारीज सबजोन प्रभारी राजयोगिनी बीके मंजू दीदी ने राजयोग द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि राजयोग ध्यान के माध्यम से महिलाएँ अपने आंतरिक बल, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को विकसित कर सकती हैं तथा परमात्मा से शक्ति प्राप्त कर ‘अबला से सबला’ बन सकती हैं।कार्यक्रम के अंत में ऋषिकेश सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आरती दीदी ने सभी को योगानुभूति कराते हुए गहन शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया।इस अवसर पर कुमारी पावनी ने अपने मनमोहक स्वागत नृत्य से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगातें भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बी.के. स्वाति द्वारा किया गया।

85 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा: कांगड़ी गांव की गली नंबर 6 में बोरवेल में समाया 55 वर्षीय मनोहर, मिट्टी धंसने से मलबे में दबे, 5 घंटे से जारी जिंदगी और मौत की जंग, SDRF-NDRF समेत प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटीं”