न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे BIG BREAKING:: धामी सरकार का उत्तराखंड को ₹14.68 करोड़ का विकास तोहफा! मंदिरों का होगा कायाकल्प, सड़कें होंगी चकाचक, खेल मैदानों से लेकर स्कूलों तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार BIG BREAKING:: भराड़ीसैंण से CM धामी का बड़ा धमाका! 13 बड़ी घोषणाओं से महिलाओं, किसानों और युवाओं को सौगात, आंदोलनकारियों के लिए भी खोला राहत का रास्ता BIG BREAKING:: सोशल मीडिया पर जातिसूचक वीडियो डालकर बने हीरो, सिडकुल पुलिस ने उतारा सारा खुमार! दो युवक दबोचे” BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं BIG BREAKING:: उत्तराखण्ड के 26 साल: हरिद्वार में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, राज्य आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
Home » भरोसा » BIG BREAKING: स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की आवाज बनी सरकार, CM धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल—जायज मांगों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा

BIG BREAKING: स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की आवाज बनी सरकार, CM धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल—जायज मांगों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आज स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति, हरिद्वार के राष्ट्रीय महासचिव श्री जितेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके आश्रित परिवारों से जुड़े विभिन्न विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

ALSO READ  "अतिवृष्टि संकट पर PM मोदी-शाह का धामी को भरोसा: कहा—केंद्र सरकार आपदा की हर घड़ी में उत्तराखंड के साथ चट्टान की तरह खड़ी"

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी देश की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का सर्वस्व न्योछावर करने वाले राष्ट्र के महान नायक हैं। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जीवन जी रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

ALSO READ  “खाकी का खौफ, कानून का राज: कप्तान प्रमेन्द्र डोभाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का स्वर्णिम वर्ष, अपराधियों के लिए काल और जनता के लिए सुरक्षा का भरोसा”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानी सम्मान पेंशन की व्यवस्था के साथ ही उनके आश्रित परिवारों के हितों का भी ध्यान रखा जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों एवं उनके योगदान को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनके नाम पर स्मारकों एवं अन्य सम्मानजनक पहलों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ALSO READ  "भाजपा के कद्दावर नेता मदन कौशिक पर हाईकमान का भरोसा, बिहार चुनाव प्रचार की कमान सौंपी – मोदी रैली के केंद्रीय प्रभारी बनकर संभालेंगे सीतामढ़ी मोर्चा"

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की वीरभूमि ने देश की स्वतंत्रता के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और प्रदेश के अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने राष्ट्र की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्य सरकार का प्रयास है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को इतिहास और जनमानस में सदैव जीवंत रखा जाए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके उत्तराधिकारी परिवारों से जुड़े जायज विषयों का नियमों के अनुरूप प्राथमिकता से परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का परीक्षण करते हुए नियमानुसार उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  BIG BREAKING:व्यापारियों को CM धामी का बड़ा भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”, विकास के लिए खोला सहयोग का रास्ता

प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सम्मान एवं हितों के प्रति राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेश चंद्रा सुयाल, अनुराग सिंह गौतम तथा आदित्य सिंह सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सदस्य भी उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे

Read More »

BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 9 9 4
Users Today : 119
Users Yesterday : 546

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे

BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 9 9 4
Users Today : 119
Users Yesterday : 546