न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » भरोसा » “अतिवृष्टि संकट पर PM मोदी-शाह का धामी को भरोसा: कहा—केंद्र सरकार आपदा की हर घड़ी में उत्तराखंड के साथ चट्टान की तरह खड़ी”

“अतिवृष्टि संकट पर PM मोदी-शाह का धामी को भरोसा: कहा—केंद्र सरकार आपदा की हर घड़ी में उत्तराखंड के साथ चट्टान की तरह खड़ी”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर उत्तराखंड में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। दोनों नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार इस आपदा की घड़ी में राज्य के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राहत कार्य तेजी से संचालित होंगे। उन्होंने जानकारी दी कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय है और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं।मुख्यमंत्री धामी आज देहरादून जनपद के अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं, जहां उनके साथ स्थानीय विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न होने पाए। राहत सामग्री, भोजन, पानी, सुरक्षित ठहराव और स्वास्थ्य सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और प्रशासन पहले से अलर्ट मोड पर है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय रहकर बचाव एवं राहत कार्य में जुटे हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की और आश्वस्त किया कि सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ आपदा प्रभावित लोगों को हरसंभव सुविधा प्रदान कर रही है।

ALSO READ  "दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बीमार वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी का हालचाल जान बढ़ाया हौसला, हरसंभव मदद का दिया भरोसा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 5 3
Users Today : 698
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 5 3
Users Today : 698
Users Yesterday : 1179