न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » कार्यवाही » खौफ़ का अंत! श्रीकोट में पिंजरे में कैद हुआ खूंखार गुलदार, ड्रोन-ट्रैप कैमरों से चली सटीक जालबंदी, ग्रामीणों ने कहा– अब चैन की नींद सो पाएंगे

खौफ़ का अंत! श्रीकोट में पिंजरे में कैद हुआ खूंखार गुलदार, ड्रोन-ट्रैप कैमरों से चली सटीक जालबंदी, ग्रामीणों ने कहा– अब चैन की नींद सो पाएंगे

(शहजाद अली हरिद्वार)पौड़ी । गढ़वाल वन प्रभाग के अन्तर्गत पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में मंगलवार सुबह एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार आदमखोर है अथवा नहीं, इसकी पुष्टि हेतु पशु चिकित्सक द्वारा आवश्यक सैंपल लिए जाएंगे।

ज्ञातव्य है कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा क्षेत्र स्थित श्रीकोट गांव में हाल ही में गुलदार के हमले में चार वर्षीय बालिका की दुःखद मृत्यु हो गयी थी। जन सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने त्वरित कार्यवाही की। घटना की रात को ही एसडीएम, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण की गयी तथा वन विभाग द्वारा गांव में तीन पिंजरे स्थापित किए गए। 

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा तथा ट्रैप कैमरे स्थापित किए थे। साथ ही तत्काल फॉरेस्ट कंजर्वेटर तथा चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन के माध्यम से ट्रेंकुलाइजिंग की अनुमति प्राप्त कर ट्रेंकुलाइज स्नाइपर तैनात किए गए थे। वन विभाग की टीम भी लगातार गश्त कर रही थी तथा प्रशासन, जन सहयोग एवं वन विभाग ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया। 

डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े ने बताया कि गुलदार घटनास्थल से लगभग 30 मीटर की दूरी पर लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ। उन्होंने बताया कि अब गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा तथा उसकी उम्र और लिंग की जानकारी भी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 4
Users Today : 17
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 4
Users Today : 17
Users Yesterday : 938