न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर CM धामी का एक्शन मोड, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: हिमालय की धरती, विकास की नई उड़ान! ‘बेटा हिमालय का’ गीत में गूंजा उत्तराखण्ड की प्रगति और नए संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य विमोचन BIG BREAKING::नारसन में किसानों के लिए लगा वृहद ऋण मेला, 54 लाभार्थियों को 51 लाख रुपये के चेक वितरित BIG BREAKING:: पंवाणी अग्निकांड से उजड़े 50 परिवारों के लिए उठी मदद की आवाज, विधायक दुर्गेश लाल पहुंचे CM धामी के दरबार; मांगी तत्काल आर्थिक राहत BIG BREAKING:: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में पहुंचे मनोज धनगर, मत्था टेक लिया आशीर्वाद; मानवता और भाईचारे का दिया संदेश BIG BREAKING:: मोरी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, कई आवासीय भवन जलकर राख; सीएम धामी ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर CM धामी का एक्शन मोड, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं!

BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर CM धामी का एक्शन मोड, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं!

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी प्रकरणों, आर्थिक सहायता, पेंशन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संबंधित विभागों से समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करें। आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान एवं पात्र व्यक्तियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत एवं पोस्टर का भी विमोचन किया। इस गीत को निर्मल अनुरागी एवं अंजलि अनुरागी ने स्वर दिए हैं, जबकि गीत का संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।

ALSO READ  साहिल बिष्ट हत्याकांड पर सख़्त हुए CM धामी, हरियाणा CM सैनी से की कड़क बात – बोले, अपराधी बचेंगे नहीं, परिवार को मिलेगा पूरा न्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 8 1 6
Users Today : 279
Users Yesterday : 644
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 8 1 6
Users Today : 279
Users Yesterday : 644