न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पंवाणी अग्निकांड से उजड़े 50 परिवारों के लिए उठी मदद की आवाज, विधायक दुर्गेश लाल पहुंचे CM धामी के दरबार; मांगी तत्काल आर्थिक राहत BIG BREAKING:: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में पहुंचे मनोज धनगर, मत्था टेक लिया आशीर्वाद; मानवता और भाईचारे का दिया संदेश BIG BREAKING:: मोरी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, कई आवासीय भवन जलकर राख; सीएम धामी ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश BIG BREAKING:: “गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती हैं, प्रेम-सेवा और समानता का संदेश देती हैं: सीएम धामी” BIG BREAKING:: झनकईया मेले को मिला विकास का तोहफा! CM धामी ने दो नए स्नान घाट बनाने का किया ऐलान, भारत-नेपाल की आस्था और संस्कृति का दिखा संगम BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा हरिद्वार! जूना अखाड़े के रमता पंचों के नगर प्रवेश के साथ कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का भव्य आगाज
Home » राहत » BIG BREAKING:: पंवाणी अग्निकांड से उजड़े 50 परिवारों के लिए उठी मदद की आवाज, विधायक दुर्गेश लाल पहुंचे CM धामी के दरबार; मांगी तत्काल आर्थिक राहत

BIG BREAKING:: पंवाणी अग्निकांड से उजड़े 50 परिवारों के लिए उठी मदद की आवाज, विधायक दुर्गेश लाल पहुंचे CM धामी के दरबार; मांगी तत्काल आर्थिक राहत

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तरकाशी। मोरी क्षेत्र के पंवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के लिए पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। विधायक ने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए उनके लिए जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग उठाई।

मुलाकात के दौरान विधायक दुर्गेश लाल ने मुख्यमंत्री के समक्ष पंवाणी गांव में अग्निकांड से हुई भारी क्षति और प्रभावित परिवारों की पीड़ा रखी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई परिवारों के आशियाने उजड़ गए हैं और उनकी वर्षों की मेहनत, जमा-पूंजी तथा जीवनभर की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। ऐसे कठिन समय में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना बेहद जरूरी है।

विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वे अपने जीवन को दोबारा पटरी पर ला सकें। साथ ही प्रभावितों के पुनर्वास और जरूरी सुविधाओं के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए।

गौरतलब है कि पंवाणी गांव में अग्निकांड के चलते करीब 50 परिवार प्रभावित हुए हैं। इस भीषण हादसे के बाद ग्रामीणों के सामने आवास, रोजमर्रा की जरूरतों और भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। अब प्रभावित परिवार सरकार से राहत और मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

ALSO READ  बड़ी राहत गढ़वाल–कुमाऊंवासियों को | CM धामी ने बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के लिए दी 57 करोड़ की स्वीकृति, अब जल्द शुरू होगा निर्माण ????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 7 1 5
Users Today : 178
Users Yesterday : 644
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 7 1 5
Users Today : 178
Users Yesterday : 644