न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पंवाणी अग्निकांड से उजड़े 50 परिवारों के लिए उठी मदद की आवाज, विधायक दुर्गेश लाल पहुंचे CM धामी के दरबार; मांगी तत्काल आर्थिक राहत BIG BREAKING:: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में पहुंचे मनोज धनगर, मत्था टेक लिया आशीर्वाद; मानवता और भाईचारे का दिया संदेश BIG BREAKING:: मोरी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, कई आवासीय भवन जलकर राख; सीएम धामी ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश BIG BREAKING:: “गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती हैं, प्रेम-सेवा और समानता का संदेश देती हैं: सीएम धामी” BIG BREAKING:: झनकईया मेले को मिला विकास का तोहफा! CM धामी ने दो नए स्नान घाट बनाने का किया ऐलान, भारत-नेपाल की आस्था और संस्कृति का दिखा संगम BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा हरिद्वार! जूना अखाड़े के रमता पंचों के नगर प्रवेश के साथ कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का भव्य आगाज
Home » Uncategorized » BIG BREAKING:: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में पहुंचे मनोज धनगर, मत्था टेक लिया आशीर्वाद; मानवता और भाईचारे का दिया संदेश

BIG BREAKING:: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में पहुंचे मनोज धनगर, मत्था टेक लिया आशीर्वाद; मानवता और भाईचारे का दिया संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने विधानसभा क्षेत्र 26 भेल रानीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेका और गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

मनोज धनगर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेम, सद्भाव, समानता, सेवा और भाईचारे का रास्ता दिखाती हैं। गुरु साहिब ने एक ओंकार का संदेश देकर मानवता को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया और समाज में फैले भेदभाव, ऊंच-नीच तथा वैमनस्य को दूर करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन सत्य, विनम्रता, करुणा और निस्वार्थ सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उनकी वाणी और विचार हमें सिखाते हैं कि सभी मनुष्य समान हैं और किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म अथवा वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। मानव सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और आपसी प्रेम ही सच्चे धर्म का आधार है।

इस पावन अवसर पर उन्होंने देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही वाहेगुरु से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की अरदास की।

ALSO READ  “रतमऊ नदी में रेत की लूट: सुमन नगर बना खनन माफियाओं का गढ़, प्रशासन की आंखों पर पट्टी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 7 1 5
Users Today : 178
Users Yesterday : 644
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 7 1 5
Users Today : 178
Users Yesterday : 644